सीकर। भारत पहली बार वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 की मेजबानी करने जा रहा है। यह ऐतिहासिक आयोजन 25 सितम्बर से 5 अक्टूबर 2025 तक नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा। इस प्रतियोगिता में विश्व के 107 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे।
राजस्थान के सीकर जिले के निवासी मुकेश कुमार को भारतीय पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ी दल का कोच नियुक्त किया गया है।
वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में राजस्थान से कई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त खिलाड़ी भी भारतीय टीम का हिस्सा बनेंगे, जिनमें प्रमुख हैं
सुंदर सिंह गुर्जर ,महेंद्र सिंह गुर्जर, संदीप चौधरी ,बंटी जांगिड।
इन खिलाड़ियों से भारत को पदक जीतने की प्रबल उम्मीदें हैं।


