Rajasthan Accident: दौसा में दर्दनाक हादसा, खाटूश्याम से लौट रहे 11 श्रद्धालुओं की मौत, 4 घायल भर्ती

Aas Pass Desk
2 Min Read

Rajasthan Accident: राजस्थान के दौसा में एक दर्दनाक हादसे में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खड़े कंटेनर से टकरा गई। इस दुर्घटना में सात बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक उत्तर प्रदेश के एटा जिले के रहने वाले थे। हादसा बुधवार सुबह लगभग 3.30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-148 पर सैंथल थाना क्षेत्र के बापी गांव में हुआ।

खाटूश्याम से लौट रहे थे श्रद्धालु

पिकअप में सवार सभी लोग खाटूश्याम के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। शुरुआती जांच से पता चला है कि ये सभी एटा, उत्तर प्रदेश के असरौली गांव के निवासी थे। पिकअप में कुल 22 से अधिक श्रद्धालु थे, जिनमें से 10 की मौत दौसा में ही हो गई। एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने जयपुर के एसएमएस अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों में पूर्वी, प्रियंका, दक्ष, शीला, सीमा, अंशु और सौरभ के नाम शामिल हैं। चार मृतकों की पहचान अभी बाकी है।

घायलों का इलाज जारी

हादसे में घायल हुए चार लोगों को दौसा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल अन्य को जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। एसएमएस अस्पताल में भर्ती घायलों में लक्ष्य, नैतिक, रीता, नीलेश कुमारी, प्रियंका, सौरभ, मनोज और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोक

राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने जानकारी दी कि दुर्घटना स्थल एक ब्लैकस्पॉट है, जो सरकार की जानकारी में है। राज्य में ऐसे अन्य ब्लैकस्पॉट भी चिन्हित किए गए हैं। मौजूदा समय में दौसा अस्पताल में चार घायल भर्ती हैं, जिनमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। इस दुखद घटना पर राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गहरा शोक प्रकट किया है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *