सीकर। महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्य कर रही उदय सेवा संस्थान एवं मीडिया पार्टनर दैनिक उद्योग आस-पास के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले “उड़ान सीजन 10 – फ्री समर कैंप” के पोस्टर का विमोचन जिला कलेक्टर आशीष मोदी द्वारा किया गया।
*इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज के दौर में महिलाओं और बालिकाओं को शिक्षा के साथ हुनर से जोड़ना बेहद जरूरी है। ऐसे प्रशिक्षण शिविर बेटियों को आत्मविश्वास देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा भी देते हैं।
संस्थान के अध्यक्ष डॉ. जाकिर बड़गुजर ने बताया कि “उड़ान” पिछले कई वर्षों से बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए एक प्रेरणादायक मंच बन चुका है, जहां उन्हें निशुल्क प्रशिक्षण देकर आगे बढ़ने का अवसर दिया जाता है। वहीं उड़ान समर कैंप के चेयरमैन रहीस खान ने बताया कि इस वर्ष आयोजित “उड़ान सीजन 10” में बड़ी संख्या में बालिकाओं एवं महिलाओं के जुड़ने की संभावना है तथा शिविर को पहले से अधिक बेहतर और उपयोगी बनाने का प्रयास किया गया है।
उन्होंने बताया कि यह निशुल्क समर कैंप 17 मई से 20 जून 2026 तक मन्नत इंग्लिश स्कूल, सीकर में आयोजित किया जाएगा। शिविर का समय प्रतिदिन सुबह 08:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक रहेगा।
शिविर में सिलाई, ब्यूटीशियन, मेहंदी, इंग्लिश स्पीकिंग, कंप्यूटर, डांस, आर्ट एंड क्राफ्ट तथा मनिहारी सहित विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण दिए जाएंगे, ताकि महिलाएं और बालिकाएं हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बन सकें। इस अवसर पर समीर नारु व एड वैभव शर्मा भी मौजूद रहे।
जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने किया “उड़ान सीजन 10” के पोस्टर का विमोचन

Leave a Comment

