सीकर। कुमावत छात्रावास ट्रस्ट सीकर के चुनाव आज नवलगढ़ रोड स्थित कुमावत छात्रावास परिसर में संपन्न हुये जिसमें 426 मतदाताओं में 333 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग कर चतुर्भुज तुनवाल को अध्यक्ष, एडवोकेट नवरंग लाल बींवाल को उपाध्यक्ष, नितेश पारमुवाल को मंत्री, शिवपाल किरोड़ीवाल को उपमंत्री, सीताराम भोडिवाल को कोषाध्यक्ष, चिरंजीलाल भरोदिया को उपकोषाध्यक्ष चुना गया ।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. अर्जुन लाल कुंडलवाल ने बताया कि आज ट्रस्ट कार्यकारिणी के चुनाव में चतुर्भुज तूनवाल अध्यक्ष पद 13 वोट से, मंत्री पद पर नितेश पारमुवाल ने 25 वोट से, उपाध्याय पद पर एड़. नवरंगलाल बींवाल ने 31 वोट से, कोषाध्यक्ष पद पर सीताराम भोडिवाल ने 31 वोट से, उपमंत्री पद पर शिवपाल किरोडीवाल ने 27 वोट से जीत दर्ज की तथा उपकोषाध्यक्ष पद पर चिरंजीलाल भरोदिया ने 8 वोट से जीत दर्ज की। चुनाव कार्यक्रम में मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ अंजन लाल कुंडलवाल ने बताया कि इस चुनाव के लिए एडवोकेट मदनलाल तुनवाल, राजेंद्र खोवाल, कालीचरण नेमीवाल, प्रकाश किरोड़ीवाल, एड पप्पूराम जलिन्द्रा ने पूरे चुनाव को संपन्न कराया।


