घर में सो रहे युवक का अपहरण कर युवक के साथ गंभीर मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार 

Rahish Khan
3 Min Read
oplus_0

घटना में प्रयुक्त बदमाशों की एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त

आरोपियों को किया कोर्ट में पेश, कोर्ट ने भेजा न्यायिक अभिरक्षा में

थानाधिकारी जय सिंह बसेरा के निर्देशन में एसआई सुआ लाल ने की कार्रवाई

दांतारामगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत के निर्देशन में दांतारामगढ़ एसएचओ जय सिंह बसेरा के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर सुआलाल ने कार्रवाई करते हुए मंढ़ा गांव में रात्रि को घर में सो रहे युवक का जबरन अपहरण कर अन्य जगह ले जाकर गंभीर मारपीट करने के मामले में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी जप्त की है। जानकारी देते हुए थानाधिकारी जय सिंह बसेरा ने बताया कि 19 अगस्त 2025 को पीड़ित चिंटू कुमार निवासी मंढ़ा सुरेरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 18 अगस्त की रात को वह अपने घर में सो रहा था उसी दौरान दिनेश कुमार प्रजापत पुत्र रतन लाल प्रजापत निवासी मंढ़ा अपने अन्य 5 – 6 बदमाश प्रवृत्ति के साथियों के साथ हाथों में लाठी सरिये लेकर स्कॉर्पियो गाड़ी से आया और उन्होंने युवक के साथ मारपीट करते हुए उसका अपहरण कर गाड़ी में डालकर भारीजा रोड़ पर ले गए जहां ले जाकर उसके साथ गंभीर मारपीट की इस दौरान वह वहां से जान बचाकर भाग निकला और इसके बाद आरोपी भी फरार हो गए। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व में दो आरोपी दिनेश प्रजापत व सुभाष गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया था और अब पुलिस ने एक और कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल आरोपी संजय कुमार मावलिया पुत्र श्योपाल जाट व भरत सिंह पुत्र छीतर सिंह निवासी खोरा पुलिस थाना जीण माता को गिरफ्तार किया है और घटना में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो गाड़ी को भी पुलिस ने जप्त किया है। पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को कड़ी पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए। थानाधिकारी ने बताया कि उक्त प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है शीघ्र उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *