सीकर।कांग्रेस के अग्रिम संगठन सेवादल में सबलपुरा निवासी इलियास पठान को जिला सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर इलियास पठान ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का आभार व्यक्त किया और संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता गोविन्द पटेल, लक्ष्मणगढ़ कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मदन बिड़ोदी, सोशल मीडिया कांग्रेस से समीर जाजोद एवं पंकज सैनी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और सभी ने मिलकर संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।


