जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत सोनी के आवास पर पहुँचे, जहाँ उन्होंने पूर्व राजस्थान गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष गुलझारी लाल सोनी के आवास पर पहुँचकर परिवारजनों से आत्मीय मुलाक़ात की।
गहलोत के आगमन पर गुलझारी लाल सोनी ने उन्हें सूत की माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। जवाब में गहलोत ने भी सोनी को सूत की माला पहनाकर अभिनंदन किया। यह दृश्य न केवल आपसी सम्मान का प्रतीक था, बल्कि गहलोत की सादगी और सौहार्दपूर्ण स्वभाव को भी उजागर करता है।
मुलाकात के दौरान गहलोत ने परिवारजनों का हालचाल जाना और कांग्रेस संगठन की मजबूती तथा जनता की सेवा के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस पार्टी की असली ताक़त कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों का सम्मान है। हम सभी का दायित्व है कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें और समाधान के लिए मिलकर काम करें।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। उन्होंने गहलोत से संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी रणनीतियों को लेकर चर्चा की। कार्यकर्ताओं में गहलोत की मौजूदगी से नया उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।
गहलोत का यह दौरा न केवल राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है, बल्कि इसने स्थानीय स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नई दिशा और प्रेरणा भी दी है।



