PCC Chief Dotasara Birthday Celebration: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ अनोखे अंदाज़ में मनाया गया

Rahish Khan
2 Min Read

सीकर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का जन्मदिन आज पूरे प्रदेशभर में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में सीकर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया।

प्रदेश प्रवक्ता गोविंद पटेल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने गरीब और जरूरतमंदों को भोजन करवा कर जन्मदिन को सेवा दिवस का रूप दिया। केक और औपचारिक रस्मों की जगह समाजसेवा को प्राथमिकता देते हुए यह जश्न अनोखे अंदाज़ में मनाया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस मौके पर गोविन्द पटेल ने कहा कि गोविंद सिंह डोटासरा जी सिर्फ़ एक नेता नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ हैं। उनके नेतृत्व में संगठन और भी मज़बूत हुआ है और जनता का विश्वास कांग्रेस के साथ है।

इस सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे, जिनमें मोहित शर्मा, दीपक शर्मा, इलियास पठान, नरेश कुमावत, विक्रम वर्मा, रहीस खान, सुभाष सैनी, चेतन नायक, राहुल सैनी, मनोज कुमावत सहित कई वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आगे भी समाजसेवा को प्राथमिकता देते हुए जनता तक राहत पहुँचाने और संगठन को मज़बूत करने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा के जन्मदिन पर जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाते हुए

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *