राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के राष्ट्रीय सलाहकार राजिक फर्शीवाला का भव्य स्वागत

Rahish Khan
1 Min Read

सीकर।फतेहपुर रोड स्थित मस्कत सोलर पावर पर रविवार को केंद्र सरकार के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के राष्ट्रीय सलाहकार राजिक फर्शीवाला का भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ताओं और शहर के गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या मौजूद रही।

कार्यक्रम का आयोजन उदय सेवा संस्थान की ओर से किया गया, जिसके अध्यक्ष डॉ. जाकिर बडगगुजर ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि समाजसेवा और अल्पसंख्यकों के हित में राजिक फर्शीवाला का योगदान सराहनीय है।

कार्यक्रम में युथ विंग अध्यक्ष रहीस खान, मास्टर रफीक बहलीम, समीर नारु, बकरा मंडी अध्यक्ष कबीर चौहान, डॉ. इन्द्रपाल बागड़ोदिया (एडवोकेट), फ़ारूक बडगूजर, इमरान मनियार सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे।

मौके पर अतिथि का शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने समाज में एकता, शिक्षा और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *