उड़ान समर कैंप में बालिकाओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

Rahish Khan
1 Min Read


सीकर। उदय सेवा संस्थान एवं मीडिया पार्टनर दैनिक उद्योग आस पास द्वारा आयोजित उड़ान समर कैंप के तीसरे दिन बालिकाओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। शिविर में बड़ी संख्या में बालिकाएं विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेकर अपने हुनर को निखार रही हैं।
समर कैंप में प्रतिदिन करीब 500 से अधिक बालिकाएं पहुंच रही हैं, जहां उन्हें आत्मनिर्भरता, रचनात्मकता और आत्मविश्वास से जुड़ी कई गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर में मेहंदी, सिलाई, आर्ट एंड क्राफ्ट, स्पोकन इंग्लिश, ब्यूटीशियन, कंप्यूटर एवं अन्य हुनर सिखाए जा रहे हैं।
तीसरे दिन आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियों में बालिकाओं ने सुंदर सजावटी वस्तुएं और आकर्षक कलाकृतियां तैयार कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रशिक्षकों द्वारा बालिकाओं को नई-नई कला तकनीकों की जानकारी दी जा रही है, जिससे उनमें सीखने का उत्साह लगातार बढ़ रहा है।
आयोजकों ने बताया कि उड़ान समर कैंप का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के साथ-साथ हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे भविष्य में अपने सपनों को नई उड़ान दे सकें। शिविर में अभिभावकों का भी भरपूर सहयोग और उत्साह देखने को मिल रहा है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *